देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 191 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को मोदी जी की आमसभा के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय जनता पाटी के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एस.सी. मोर्चा, ओ.बी.सी मोर्चा के कार्यकता, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के समस्त कार्यकर्ता मोदी जी के स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साहित है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सम्पर्क कर पीले चावल बांटकर क्षेत्रवासियों को मोदी जी की सभा के लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने बताया कि भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाने वाले श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर अजमेर को मेजबान बनने का अवसर व सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा स्वीकृत स्मार्ट सिटी जैसी महत्वपूर्ण योजना से अजमेर की तस्वीर बदली है। मोदी जी के कुशल व सशक्त नेतृत्व से विश्व में हमारे देश का मान व गौरव बढ़ा है।
देवनानी ने अजमेरवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी की आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारे।
अजमेर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु 6000 करोड़ की परियोजना स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी का आभार – देवनानी
अजमेर, 05 अक्टूबर। विधायक अजमेर उत्तर एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु 6000 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजना स्वीकृत करने पर समस्त अजमेरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी का आभार व्यक्त किया है।
देवनानी ने बताया कि ब्राह्मी नदी का पानी बीसलपुर बांध तक पहुंचाने के लिए 6000 करोड़ की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी द्वारा स्वीकृत की गई जिससे भविष्य में बीसलपुर बांध में पानी की कमी नहीं रहेगी तथा अजमेरवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सम्भव हो सकेगी।
देवनानी ने बताया कि बीसलपुर बांध में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृत कराने का आग्रह उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी से किया था। उनके आग्रह पर अजमेरवासियों को एक नई सौगात के रूप में यह योजना स्वीकृत करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया।
48 घण्टे के अन्तराल से होगी नियमित आपूर्ति – देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अजमेर को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति में लागू की गई कटौति को हटाते हुए अब 48 घण्टे के अन्तराल से पूर्व की भांति नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
देवनानी ने बताया कि गत दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने अजमेर शहर में 24 घण्टे के अन्तराल से नियमित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 103 करोड़ की योजना स्वीकृत की थी। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से योजना सम्बंधी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये है जिससे क्षेत्रवासियो को रोजाना नियमित पेयजल आपूर्ति सम्भव हो सके।