सरकार के काले कारनामों की जानकारी जनता तक पहुंचाऐं

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मण्डल अजमेर द्वारा कांग्रेसनीत केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार व महंगाई के विरूद्ध जन-जागरण अभियान के क्रम में आज वार्ड 21 में स्थानीय धोबी मौहल्ला चौक में एक बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार व घोटालों की संरक्षक केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है तथा एफडीआई जैसे निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था पर आधिपत्य जमाने का विदेशीयों को पुनः मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सरकार के काले कारनामों की जानकारी जनता तक पहुचांने में कोई कसर ना छोड़े जिससे आने वाले चुनावों में इस सरकार को उखाड़ा जा सके।
शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि जनता के खुले शोषण पर उतारू हो चुकी ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए हमें अभी से कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने आगामी 21 नवम्बर को सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट पर आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
शहर जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी व सीताराम शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई से आम आदमी को जीवन यापन में आ रही मुश्किलों का विषय रखते हुए सरकार के खिलाफ आमजन को जागरूक होने की आवश्यकता बतायी।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, वार्ड पार्षद योगेश शर्मा, मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र गौड, मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, हरीश ढिल्लीवाल, गिरधारी अग्रवाल, भोजराज जोशी, श्याम धूपड़, नारायण सोनी साहित वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!