ब्यावर, 19 अक्टूबर 2018 शुक्रवार।
भालिया क्षेत्र में मालदेव नवयुवक मंडल बड़ाखेड़ा के तत्वावधान में नवरात्र पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं रावत सेना संस्थापक महेन्द्रसिंह रावत ने गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने गरबा महोत्सव को सांस्कृतिक विरासत बताते हुए माता की उपासना करने की बात कही। इससे पहले नवयुवक मंडल कार्यकर्त्ताओं ने बड़ाखेड़ा गांव में महेन्द्रसिंह के साथ डीजे साउंड पर रैली निकालकर माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। रावत सेना प्रवक्ता हरिसिंह रावत ने बताया कि इस महोत्सव में ब्यावर जिलाध्यक्ष किशोर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह भीम, भालिया मगरा विकास संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बसंतसिंह बड़ाखेड़ा, पंचायत समिति सदस्य बसंतसिंह अरनाली, भीम तहसील अध्यक्ष डूंगरसिंह रावत, बंजारी पंचायत अध्यक्ष पप्पूसिंह रावत, बड़ाखेड़ा पंचायत अध्यक्ष गणपतसिंह रावत आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। इसी तरह टॉडगढ़ कस्बे में भी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गरबा महोत्सव में भाजपा युवा नेता महेन्द्रसिंह रावत का स्वागत किया। जहां पंचायत समिति सदस्य हिम्मतमल सोनी समेत कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।