(मंडल रेल प्रबंधक ने दिलाई सतर्कता शपथ)
सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने तथा रेल अधिकारिओं/कर्मचारिओं में जागरूकता लाने की दृष्टि से दिनांक 29.10.2018 से 03.11.2018 तक ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ अजमेर मंडल पर मनाया जा रहा है।
इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज प्रातः 11 बजे मंडल कार्यालय के प्रांगण में रेल कर्मियों व अधिकारियों को मंडल रेल प्रंबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप ने सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा के रूप में ”सतर्कता शपथ” दिलाई । जिसमे जीवन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठाव ईमानदारी की पालना, रिश्वत न लेने व न देने, ईमानदारी का आचरण तथा भ्रष्टाचार के सबंध में सूचना देने सम्बंधित शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक सहित रेल अधिकारिओं व कर्मचारिओं ने भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में अपने विचार लिखे व हस्ताक्षर किये | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील अग्रवाल व मनीष गुप्ता सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे | सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अजमेर मंडल पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिनमें सतर्कता शपथ व हस्ताक्षर अभियान, निबंध व ड्राइंग पेंटिंग/पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी, शिकायत निवारण शिविर व नुक्कड नाटक जैसे आयोजन शामिल हैं, साथ ही सतर्कता जागरूकता आधारित पोस्टर व बैनर लगाये जायेंगे ।
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर