अजमेर उत्तर में भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान का शुभारम्भ

अजमेर 02 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार कर हर वर्ग को संबल देने का प्रयास किया। भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में अजमेर ही नहीं पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में हुए बेहतरीन कार्यो से आज राजस्थान नई ऊंचाईयों पर है।
यह बात शिक्षा राज्य मंत्री एवं विधायक अजमेर उत्तर श्री वासुदेव देवनानी ने आज उनके क्षेत्र में भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर कही। अजमेर उत्तर में भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान का शुभारम्भ देवनानी ने आज वार्ड संख्या 3 के बूथ संख्या 64 पर किया।
उन्होंने बूथ संख्या 64 पर गणपति नगर क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिले संबल के बारे में बताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ो लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। देवनानी ने सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को भाजपा के पांच साल के शासन में अजमेर उत्तर में कराये गये विकास के अभूतपूर्व कार्यो की जानकारी देते हुए आगामी 7 दिसम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।
अजमेर उत्तर में आज प्रारम्भ किये गये बूथ महासम्पर्क अभियान के दौरान श्री देवनानी के साथ पार्षद ज्ञानचन्द सारास्वत, बूथ अध्यक्ष अशोक जैन, श्वेता शर्मा, सीताराम शर्मा, कन्हैया लाल जोशी, सागर शमा्र, मोहन सत्यानी, एसके सिंह, राजेश भटनागर, राधेश्याम अग्रवाल, मुरली वैष्णव, नरैन्द्र गहलोत, हर्ष चैहान, महैन्द्र धोलपुरिया सहित भाजपा के बूथ कार्यसमिति सदस्य थे।

error: Content is protected !!