अजमेर 02 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में नव शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी 191 बूथों से बढ़ चढ़कर भाग लेने आऐ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। सब ने एक स्वर में कहा कि हम जीतेंगे और हम हर हाल में जीतेंगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने नव शक्ति सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुरे राजस्थान में कमल खिलाने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी पहचान है और इन देवतुल्य कार्यकर्ताओ के आधार पर ही हम चुनाव लड़ते हैं और चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नींव के पत्थर ही हमारे बूथ के कार्यकर्ता है जो हमें जीत दर्ज करवाते हैं। हमारा प्रत्याशी मात्र एक चेहरा होता है किंतु चुनाव हमारा कार्यकर्ता लड़ता है वही वोट मांगता है और वही वोट लाता है।
क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 साल में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में जितनी बड़ी राशि से विकास के कार्य हुए उतने विकास कार्य अजमेर के इतिहास में कभी नहीं हुए। जब-जब कांग्रेस की सरकारे रही अजमेर के लिए कभी इतना पैसा नहीं आया जितना इन 5 सालों में सिर्फ अजमेर उत्तर के लिए आया है। देवनानी ने कहा कि 5 साल में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के सुझावों के आधार पर बूथ स्तर पर सड़क, नाली, पाईप लाईन जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराने के लिए करोड़ों की राशि के विकास कार्य हुए हैं साथ ही एसे काम हुए है जिनसे हमारा अजमेर आज एक नऐ रूप में हम सबके सामने है। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने के साथ ही सरकार ने अजमेर को साइंस पार्क जैसी बड़ी सौगात दी है जिससे अजमेर का गौरव बढ़ा है। इस साइंस पार्क को आने वाले समय में देखने के लिए राजस्थान व राजस्थान के बाहर के लोग आएंगे जिससे अजमेर में पर्यटन व आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। देवनानी ने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में कई सुविधाओं का विस्तार हुआ है नए व साफ सुथरे वार्ड बने है तथा पंचशील में नया शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बन रहा है साथ ही कोटड़ा, वैशालीनगर व रामनगर डिसपेंसरी के लिए नया चिकित्सालय भवन बना हे। सुभाष उद्यान का जो सौंदर्य करण भाजपा के कार्यकाल में हुआ है इसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। आज सुभाष उद्यान एक ऐतिहासिक उद्यान के रूप में अजमेर की पहचान बना है। अजमेर की एतिहासिक आनासागर झील के चारों तरफ पाथ-वे का निर्माण हुआ है उससे अजमेर की जनता किसी बड़े महानगर के पाथ-वे पर घूमने की अनुभूति कर रही है। लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान के माध्यम से अजमेर में एक बड़े उद्यान की कमी पूरी हुई है। शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात दबाव के रूप में बढ़ती जा रही समस्या के समाधान के लिए एलीवेटेड रोड़ स्वीकृत हुई है।
देवनानी ने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए क्षेत्र की पुरानी व छोटी पाईप लाईनों को नई व बड़ी पाइ्रप लाईनों से बदला गया साथ ही नये बसे रिहायशी क्षेत्रों में भी नई पाईप लाईन बिछाई गई। 5साल में क्षेत्र में करीब 100 किमी. नई पाईप लाईन बिछाई गई है। पेयजल वितरण व्यवस्था के सुधार हेतु नये पम्प हाउस व टंकियों आदि का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीसलपुर बांध में बारिश की कमी के कारण पानी की आवक कम होने से पेयजल आपूर्ति में जो कमी हुई है उसके स्थाई समाधान के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने 6 हजार करोड़ की योजना स्वीकृत की है।
देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु माकड़वाली में माॅडल स्कूल सहित क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कक्षा कक्षों सहित आवश्यक संसाधनों के लिए करोड़ो की राशि से कार्य कराये गये है। क्षेत्र के पेराफेरी गांवों को आजादी के बाद पहली बार बीसलपुर योजना से जोड़कर घर-घर नल कनेक्शन दिये गये है।
देवनानी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 5 साल में अजमेर में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है उसे आगे बढ़ाने के लिए आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी कमर कस ले।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर सहित तीन विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है । हम सबको प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर हमारे विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम संपर्क के समय उन्हें पुनः विकास कार्यों का स्मरण करवाते हैं तो हर मतदाता हमारे पक्ष में मतदान करेगा। हमारी भामाशाह व उज्जवल जैसी योजनाओं का लाभ तो कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी मिला होगा हो सकता है कि हमारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी भाजपा के पक्ष में मतदान करे
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता का बराबर महत्व है। सभी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाना कमल के फूल को खिलाना है। चाहे आज मैं जिला अध्यक्ष के दायित्व पर हूं चाहे कोई मंडल अध्यक्ष क्यों न हो चाहे प्रदेश अध्यक्ष ही हो सब की जिम्मेदारी अपने अपने क्षेत्र में भाजपा को विजय दिलाने की है इसी क्रम में यदि हमारी बूथ इकाई आज यह संकल्प ले की हमे मजबूती के साथ अपने बूथ को विजय दिलाना है तो दुनिया का कोई संगठन तो क्या इस दुनिया में कोई भी ऐसी ताकत नहीं जो हमें हरा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर मोर्चे पर मजबूत रहा है और हमारा संगठन हर दिन संगठन ही नही आमजन के बीच कार्य करता है जबकि कांग्रेस सिर्फ चुनावी दौर में आमजन को जातिवाद के आधार पर बांटने का कार्य करती है। श्री यादव ने कहा कि हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी इन 5 वर्षों में हर 5 माह बाद एक बार अजमेर की सुध लेने अजमेर आई है किंतु कांग्रेस का कोई बड़ा नेता 5 साल अजमेर नहीं आया अब वह केवल चुनाव को देखते हुए अजमेर की चिंता का ढोंग रच रहे हैं।
मीशाबंदियो का सम्मान – कार्यक्रम में मीशाबंदी रहे श्री तुलसीदास सोनी, जंवरी लाल चैधरी व ओमप्रकाश जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में दो मिनिट मौनकर रखकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वेदप्रकाश जोशी, लालाराम जादम व सत्यनारायण काबरा को श्रद्धांजलि दी गई। इनका गत दिनों निधन हो गया था।
कार्यक्रम में महापौर धर्मेंद्र गहलोत, अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, उत्तर विधानसभा विस्तारक विशाल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रमेश सोनी ,जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी तथा कंवलप्रकाश किशनानी, जोगेन्द्रसिंह ठाकुर, शहर जिला पदाधिकारी सतीश बंसल, सुलोचना शुक्ला, विकास सोनगरा, सोमरतन आर्य, दीपेन्द्र लालवानी, रविन्द्र जसौरिया, विनोद कंवर राठौड़, उषा किरण जोशी, सीमा शर्मा, संजय अरोड़ा, संदीप गोयल, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल, ज्ञानचन्द सारस्वत, राजेन्द्र सिंह पंवार, कुन्दन वैष्णव, धर्मपाल जाटव, अनिल नरवाल, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, सुखदेव सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह राठोड़, महेन्द्र जादम, भागीरथ जोशी, केके त्रिपाठी, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, वीरेन्द्र वालिया, चन्द्रेश सांखला, शंकर सिंह रावत, भंवर सिंह चैहान, हनुमान महाराज, शमशेर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, सुभाष काबरा, दरियाव सिंह राठौड़, लोकेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह लोहागल, मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, विनीत पारीक, जितेन्द्र चैहान, प्रशान्त यादव, शफीक खान, मुकेश मीणा, फरहाद सागर, सैयद सलीम एवं मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
