वार्ड संख्या 51 में बूथ महा सम्पर्क अभियान

क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनायें व भाजपा की उपलब्धियां बताई
अजमेर 04 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे बूथ महा संपर्क अभियान के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र वार्ड संख्या 51 में सम्पर्क अभियान किया। सम्पर्क अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अनीश मोयल, रोहित यादव, शक्ति केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र माथुर, बूथ अध्यक्ष कपिल कुमार व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर प्रदेश योजनानुसार मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सेनी का दीपावली शुभकामनाओं का संदेश व भाजपा की उपलब्धियों का पत्रक मतदाताओं तक पहुंचाकर 7 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया।
सम्पर्क के दौरान कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जो कहता है वह करता है। अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये भाजपा का हर कार्यकर्ता वचनबद्ध है। वह पिछले 5 वर्षो में देश, प्रदेश, शहर, मौहल्ला व गलीयों की तस्वीर बदली है। ओर आने वाले समय में अजमेर राजस्थान में अपना एक अलग स्थान स्थापित करेगा। पार्षद अनीश मोयल ने क्षेत्र की जनता का आभार किया।

कंवल प्रकाश किशनानी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9829070059

error: Content is protected !!