इंदिरा गांधी को याद किया, कई कार्यक्रम हुए

अजमेर। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 95वीं जयंती पर हुए शहर में कई आयोजन आयोजित किए गए। सर्वप्रथम जयपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस सदर महेन्द्र सिंह रलावता सहित कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें इंदिरा गांधी और भारत के भूत व वर्तमान परिपेक्ष्य पर विचार मंथन किया गया।
स्टेशन रोड पर बने इंदिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस के अग्रिम संगठनों द्वारा इंदिरा गांधी को पुष्पाजंली अर्पित कर केक काटा गया। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद आदि मौजूद थे।
error: Content is protected !!