अजमेर रू भारतीय जनता पार्टी के अजमेर देहात जिला अध्यक्ष प्रोण् बीण्पी ण् सारस्वत ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बीकानेर में कांग्रेस के प्रत्याशी बीडी कल्ला द्वारा भारत माता की जय बोलने पर कार्यकर्ताआें को रुकवाने से कांग्रेस की नियत देश के सामने आ चुकी है। कांग्रेस सदैव भारत माता की जय बोलने से परहेज करती है, सारस्वत ने कहा कि मैं तो यहां तक कहूंगा कि कांग्रेस परहेज नहीं करती बल्कि भारत के टुकड़े हो इंशाल्लाह इंशाल्लाह भारत बर्बाद हो जब तक हम संघर्ष करेंगे एक अफजल क्या मारा हर घर से अफजल निकलेगा ऐसा नारा लगाने वाले लोग जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में नारे लगे और वहां पर जब हंगामा हुआ तो उनके समर्थन में पहुंचने वाले राहुल गांधी थे अरविंद केजरीवाल व कम्युनिस्ट थे, इससे यह साबित होता है कि यह लोग भारत माता के साथ नहीं देश के साथ नहीं यह पूरी की पूरी कांग्रेस मात्र एक परिवार के साथ है इससे यह प्रमाणित हो गया की बीडी कल्ला ने भारत माता की जय को रुकवा कर सोनिया गांधी राहुल गांधी सचिन पायलट अशोक गहलोत अहमद पटेल के जिंदाबाद के नारे लगवा कर यह साबित कर दिया हमको भारत माता से प्रेम नहीं सिर्फ पार्टी से प्रेम है हमको सिर्फ सोनिया गांधी से प्रेम है उस परिवार से प्रेम है और जो एक चेहरा कांग्रेस का सामने आया है जिससे यह जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं और आज समझ में आ गया कि यह देश से प्रेम नहीं करते यह सत्ता से प्रेम करते हैं और देश के टुकड़े करने में विश्वास करते हैं उन लोगों का समर्थन करते हैं जो देश तोडने की बात करते है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि कल्ला जी ने जो किया वह निंदा करने योग्य है, कटु भ्रतस्ना करने योग्य है और इस चुनाव में जनता इनको सबक जरूर सिखाएगी।
अजमेर देहात की सभी 6 सीटो पर भाजपा का परचम फिर से लहरायेगा
सारस्वत ने कहा वर्तमान में अजमेर जिले में जिस प्रकार से समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है इससे हमें पूरा विश्वास है कि हम अजमेर जिले की 6 सीटें फिर से जीतेंगे और राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार बनेगी, यह जो चूनाव हो रहा है दो विचारधाराओं के आधार पर होने वाला चुनाव है एक और कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय बोलने से रोक रहे हैं और दूसरी और भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय बोल रहा है जो कि भाजपा का अंतिम लक्ष्य है। भारत फिर से विश्व गुरु बने जिसमे में हमारी अधिक अधिक भूमिका होनी चाहिए वर्तमान में जो राजनैतिक वातावरण देख रहे है की जिस प्रकार महागठबंधन बन रहा है मोदी को रोकने के लिए है इस गठबंधन के पीछे जो नियत है वह बहुत नापाक नियत है यह चाहते हैं कि कैसे भी मोदी रुक जाए और यह देश फिर गर्त में चला जाए। हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और प्रदेश की जनता ने यह तय किया है कि हम 2018 में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री व 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे और इस देश की गरिमा को बनाए रखेंगे, इस देश की अखंडता बनी रहेगी देश का स्वाभिमान बना रहे और इसलिए सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे के साथ ष्कमल हमारा उम्मीदवार कमल का निशान हमारा उम्मीदवार ष् इस बात को लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं, सरकार की योजनाओं से समाज के पिछड़े लोग गरीब लोग हैं उनके लिए मोदी सरकार ने व वसुंधरा सरकार की उन योजनाओं का लाभ जो जनता को मिला है आज हम यह कह सकते हैं कि सत्ता हमारे हमारे लिए साधन नहीं साध्य है, जनता की सेवा करने के लिए हम सत्ता में है और जिसका परिणाम लगातार जनता के बीच में हमें देखने को मिल रहा है।
भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
सारस्वत ने कहा कि पूरे जिले में 5 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है इस क्रम में आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जयपुर रोड पर हुआ जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत पुष्कर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत, श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत सहित समस्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे, व आज ही ब्यावर विधानसभा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी शंकर सिंह रावत सहित समस्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।