अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने विभिन्न वार्डो में आयोजित बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ कल आयोजित प्रदर्शन व हल्ला बोल कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। उन्होंने आव्हान किया कि जनता कांग्रेस शासन से त्रस्त है, इस सरकार को देश व प्रदेश से उखाड़ फैंके।
देवनानी ने बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे हालात यह हो गये है कि महंगी खाद्य सामग्री के साथ-साथ खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर खरीदना भी मुश्किल हो गया है जबकि सरकार के अधिकांश मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अपनी जेब भरने में लगे है। कांग्रेस ने एफडीआई के माध्यम से देश के दुकानदारों, व्यापारियों व युवाओं का रोजगार छीन कर उन्हें विदेशी कम्पनियों के अधीन करने की तैयारी कर दी है।
शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक घर-घर जाकर आमजन को इस सरकार की काली करतूतों की जानकारी देनी चाहिए तथा आमजन को यह बताये कि एफडीआई के कारण आने वाले वर्षो में किस प्रकार भारतीय बाजार व व्यापारी प्रभावित होगा।
भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार व काले कारनामों का घड़ा भर चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन का जीवन दुश्वार करने वाली कांग्रेस सरकार को देश व प्रदेश से उखाड़ फैंकने के लिए अपनी कमर कस लेनी चाहिए।
वार्ड 24 व हाथीखेड़ा, अजयसर पंचायत की बैठक में शमशेर सिहं, तारासिंह रावत बोराज, पारस बोहरा, रतनसिंह सरपंच, नानूसिंह उपसरपंच, भगवानसिंह, बलबीर सिंह, देवीसिंह, शक्तिसिंह, जयसिंह, गणपतसिंह, कल्याणसिंह, नृसिंह बंजारा, बनवारी, देवीलाल जांगीड़, बालमुकन्द वैष्णव, जगदीश रावत , जीतेन्द्र चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार वार्ड 26 की बैठक में आनन्दसिंह राजावत, राकेश डीडवानिया, मक्खन लाल वर्मा, राजेश शर्मा, गंगाराम, राकेश काबरा आदि वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड 2 की बैठक में जयकिशन पारवानी, सुलोचना शुक्ला, अरविन्द पाराशर, तुलसी सोनी, सीताराम शर्मा, दिनेश अग्रवाल, विनीत पारीक, रामचरण विजय, राम जेठानी, रीटा सतलानी, सीमा शर्मा, होशियार यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी प्रकार वार्ड 3 की बैठक में महेश शर्मा,, गोपाल सिंह शेखावत, रघुनाथ सिंह, बद्रीप्रसाद शर्मा, एडवोकेट गोपाल शर्मा, महैन्द्रजी, शारदा बाई, खुशालदास खत्री, गुरूदयाल, चंदाजी, सियाराम, सुरेश नवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अन्त में वार्ड 23 की बैठक में आशादेवी लखन, अनिल नरवाल, प्रेमचंद मेघवाल, जयप्रकाश सोनी, अनीष पेंटर, शंकर चांवरिया, मुकेश जोशी, महेश लखन, गौरव मीरवानी, मुकेश सोनी, अमित राव आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।