अजमेर उत्तर में लगातार चैथी बार लहराया भाजपा का परचम

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 11 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी व मौजूदा षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने लगातार चैथी बार जीतने का रिकाॅर्ड कायम किया है। देवनानी की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लेकर पाॅलीटेक्निक काॅलेज से रवाना होने पर रास्ते में जगह-जगह बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देवनानी का शानदार और भव्य स्वागत किया। उनके निवास स्थान पर हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिषबाजी की और ढोल-ढमाकों की थाप पर पैर थिरकाते हुए जष्न मनाया।
देवनानी के भारी मतों से विजयी घोषित होने की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। हालांकि मंगलवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही देवनानी की बढत देखकर कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। शुरूआती रूझान से ही यह आभास हो गया था कि देवनानी की जीत निष्चित है। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उन्हें फोन कर बधाई देने लग गए।
पूजा कर मांगा भगवान से आषीर्वाद-देवनानी रोजाना की तरह सुबह नियमित समय पर जागे और दिनचर्या से निवृत होकर घर में भगवान की आराधना कर उन्होंने अपनी जीत का अषीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने शहर के कुछ प्रमुख मन्दिरों में जाकर दर्षन किए।
जीत के प्रति आष्वस्त रहे-देवनानी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आष्वस्त रहे। उन्होंने मतगणना अभिकर्ताओं को आवष्यक निर्देष देकर मतगणना स्थल के लिए रवाना किया। लेकिन खुद मतगणना स्थल पर नहीं गए। वे अपनी जीत की घोषणा होने के बाद रिटर्निंग आॅफिसर से प्रमाण पत्र और शपथ लेने के लिए मतगणना स्थल पहुंचे। जहां भाजपा के उत्तर क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं एवं मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोषी के साथ स्वागत किया।
जगह-जगह लगे जिन्दाबाद के नारे-देवनानी के मतगणना स्थल से निवास स्थान तक पहुंचने पर जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया, वहीं ‘देवनानी जिन्दाबाद’, ‘भाजपा जिन्दाबाद’, ‘चप्पा-चप्पा भाजपा’, ‘सब पर भारी-देवनानी’, ‘चैथी बारी देवनानी’ जैसे नारे गुंजायमान कर दिए। पूरा उत्तर क्षेत्र देवनानी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
जमकर मिठाइयां बांटीं-कार्यकर्ताओं ने देवनानी के निवास स्थान पर जमकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे चरम पर रहा। देवनानी के निवास पर देर शाम तक जष्न मनाने वालो का जमावड़ा लगा रहा।
देवनानी ने जताया आभार
देवनानी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीतने का श्रेय अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं और दिन-रात मेहनत कर चुनाव प्रचार में जुटे रहे पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को दिया है। उन्होंने कहा है कि यह महज देवनानी की जीत नहीं, बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की जीत है। वे हमेषा जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं तथा भविष्य में भी इसी तरह उनके बीच रहेंगे। जिस तरह पिछले तीन कार्यकाल के दौरान अजमेर के विकास में कमी नहीं रखी, उसी तरह भविष्य में भी कोई कमी नहीं आने दंेगे और जनता के हितों के लिए जी-तोड काम करेंगे। वे विधानसभा में जनता की आवाज बनेंगे और पुरजोर तरीके से जनता के हितों की पैरवी करेंगे। देवनानी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के आषीर्वाद, प्यार और स्नेह के कायल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी हृदय की गहराइयों से सलाम करते हैं। उन्हें पूरा विष्वास है कि जिस तरह क्षेत्र की जनता और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभी तक कन्धे से कन्धा मिलाकर उनका सहयोग और साथ दिया है, उसी तरह भविष्य में भी साथ देते रहेंगे।
जनता ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर-देवनानी
देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाई है, क्योकि उन्होंने अपने पिछले तीन कार्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र ही नहीं, पूरे अजमेर शहर में जमकर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने पिछले तीन चुनाव की तरह यह चैथा चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा था। देवनानी ने कहा कि वे अपने इस चैथे कार्यकाल में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दंेगे।
जिले में जनता ने कांग्रेस को नकारा
देवनानी ने कहा कि अजमेर जिले में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। यही कारण है कि आठ में से 5 सीटों पर भाजपा को सफलता मीली है। जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है और कांग्रेस को मात्र 2 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इससे जाहिर होता है कि विकास कार्यांे को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए कुप्रचार का जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें
देवनानी ने अपने निवास पर स्वागत करने और बधाई देने आए हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हमें अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में उसी तरह जुट जाना चाहिए जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में जुटे थे। अब हम लोकसभा चुनाव में जनता जर्नादन का समर्थन लेकर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगे।

error: Content is protected !!