सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अजमेर 15 दिसम्बर 2018- राष्ट्रीय सोनिया गॉंधी बिग्रेड कॉंग्रेेस के अजमेर शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर पटेल मैदान स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
कमल गंगवाल व राजकुमार गर्ग ने बताया कि भारत के सरदार पटेल का जन्म नडियाद गुजरात में कृषक परिवार में हुआ था। महात्मा गांधी के विचारो से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेडा संघर्ष में हुआ। इसी के चलते आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राजकुमार गर्ग, राजीव गांधी युथ फेडरेषन के प्रदेष संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, अजमेर शहर कांग्रेस के महासचिव षिव कुमार बंसल, राज. प्रदेष कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अजीज खान चीता, आई.टी. सेल के अध्यक्ष कपिल सारस्वत, युवा कांग्रेस सानु तुल्ला, अभय मीणा, लक्ष्मी सिरोहा, संगीता चौहान, विजय पॉण्डया, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल सहित काफी संख्या में अनेक पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!