श्री निम्बार्क कोट में भागवत कथा 22 दिसंबर से

अजमेर। शहर में पृथ्वीराज मार्ग स्थित श्री निम्बार्क कोट मंदिर में श्रीमद भागवत भक्ति गंगा प्रवाहित होगी। इसमें जगदगुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज के सुशिष्य पं.रविशंकर शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा का अमृतपान कराएंगे। प्रवक्ता सुमित सारस्वत ने बताया कि सात दिवसीय कथा का आयोजन आगामी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। कथा के प्रथम दिन कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजक कमला जोशी, विष्णुदत्त जोशी, महेशचंद जोशी, सुखदेव शर्मा व अन्य सदस्य शामिल हुए।

सुमित सारस्वत
मो.9462737273

error: Content is protected !!