रामायण से परिवार दर्शनम कार्यशाला का प्रारंभ

आज दिनांक 07/01/2019 आदर्श नगर स्थित रामकृष्ण आश्रम में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की ओर से रामायण से परिवार दर्शन कार्यशाला का प्रारंभ तीन ॐ कार प्रार्थना से किया गया। विभाग सह संचालक श्रीमती कुसुम गौतम ने बताया कि आज के परिप्रेक्ष्य में धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन, चिंतन, स्वाध्याय करने की व अपने जीवन में उसे उतारने की आवश्यकता है। श्रीमती पुष्पा जायसवाल ने रामायण की चौपाइयां तथा भजन का गायन किया। इसके पश्चात रामायण धारावहिक से चयनित रामायण के स्त्री पात्रों तथा उनकी भूमिकाओं से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। स्त्री जीवन शीर्षक पर विवेकानंद केंद्र की जीवनव्रती कार्यकर्ता प्रांजलि दीदी जो वर्तमान में राजस्थान संगठक के रूप में कार्यरत हैं ने स्त्री जीवन पर संबोधन दिया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यशाला के प्रथम दिन का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुम गौतम ने किया।

error: Content is protected !!