अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव पद पर प्रियंका गांधी जी को नियुक्ति देने अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा खुषी जाहिर की गई।
अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि प्रियंका गांधी जी को महासचिव बनने पर भारत के समक्ष यह उदाहरण भी देखने को मिला की पिछले 20 साल से सिर्फ कार्यकर्ता की हैसियत से काम करके प्रियंका जी ने बता दिया कि किस तरह से पार्टी को मजबूत सिपाही बनाया जा सकता है। निष्चित तौर पर प्रियंका जी के पदग्रहण के बाद कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान होगी एवं अपनी दादी इंदिरा गांधी जी के सपनो के उड़ान को नये आयाम मिलेगे। हुबहु आदते प्रियंका जी की जल्द ही लोगो से घुलमिल जाना अपन्त एवं सभी के दिलो को जीतने की कला उनकी प्रतिभा की ओर निखारती है। यह संकेत है कि भारत के हर युवा दिलो की धड़कन राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री पद तक पहंुचाने में सभी महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस पर अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुषी की लहर है व उन्होने राहुल गांधी जी का आभार जताया है।