विश्व बैंक की टीम 2 फरवरी को जिले के दौरे पर रहेगी

अजमेर, 01 फरवरी। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए विश्व बैंक की टीम 2 फरवरी शनिवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहेगी।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि इस टीम में 15 से 20 देशों के लगभग 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। अजमेर जिले के चयनित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीम के दल का फिल्ड भ्रमण का आयोजन प्रस्तावित है। फिल्ड विजिट के दौरान 3 आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर टीम के सदस्य अभियान के तहत संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी लेगी। टीम के सदस्यों के साथ समन्वय करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य फिल्ड विजिट के लिए जिले की श्रीनगर परियोजना की गगवाना प्रथम, गगवाना द्वितीय एवं घूघरा आंगनबाड़ी केन्द्रों का चयन किया गया है। टीम के भ्रमण की व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

अमृता हाट के संबंध में बैठक 6 फरवरी को
अजमेर, 01 फरवरी। संभागीय आयुक्त श्री एल.एन. मीणा की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय अमृता हाट के आयोजन के संबंध में बैठक 06 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे संभागीय आयुक्त सभागार में आयोजित होगी। इस हाट का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री के.के. शर्मा ने दी।

ब्यावर में 5 ट्रेक्टर जप्त, अवैध खनन पर हुई कार्यवाही
अजमेर, 01 फरवरी। ब्यावर में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 5 ट्रेक्टर एवं ट्रोली को जप्त किया। ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चौधरी ने बताया कि राजस्व विभाग, पुलिस एवं खान विभाग के द्वारा शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन एवं निर्गमन पर कार्यवाही की गई। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार दल ने ब्यावर शहर, सेंदड़ा रोड, देलवाड़ा रोड, जालिया एवं मसूदा रोड पर सघन जांच की। जांच के दौरान बजरी की तीन तथा चुनाई पत्थर की दो पत्थर ट्रोली जप्त किए गए।

जवाहर लाल दर्डा पुरस्कार के लिए 10 फरवरी तक प्रविष्टियां आमंत्रित
दो वरिष्ठ पत्रकारों को दिया जाएगा प्रतिष्ठित अशोक गहलोत लोमत मित्रता पुरस्कार
जयपुर/अजमेर, 01 फरवरी। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर की आरे से राजस्थान में ग्रामीण पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार एवं अशोक गहलोत लोकमत मित्रता पुरस्कार दोनो पुरस्कार सन 2000 से प्रदान किए जा रहे है।
पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष अभय जोशी एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि ग्रामीण विकास स्व. जवाहरलाल दर्डा के सामाजिक राजनीतिक जीवन एवं उनकी पत्रकारिता का केन्द्र बिन्दु रहा है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए पत्र समूह ने महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार शुरू किया है।

जोशी एवं चौधरी ने बताया कि जवाहरलाल दर्डा स्मृति लोकमत पुरस्कार वितरण समारोह माह फरवरी 2019 में किया जाएगा। वर्ष 2016-17 व 2017-18 के पुरस्कार वितरण के लिए प्रविष्टि आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक सदस्य क्रमशः प्रति वर्ष के अनुसार ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रकाशित आलेख की छाया प्रति मय फोटो व बायोडाटा 10 फरवरी 2019 तक पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर पर भिजवा सकते है। पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत पत्रकारों को 21 हजार रूपए का नकद पुरस्कार, शॉल, स्मृति चिन्ह, साफा, श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!