हेड़ा के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया

अजमेर 12 फरवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष शिव शंकर जी हेड़ा के घर पर दोपहर 12.30 बजे भाजपा का ध्वज लगाकर किया गया कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का आरंभ प्रातः 9 बजे दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के निवास पर भाजपा का ध्वज लगा कर किया गया इसी क्रम में अभियान राष्ट्रीय, राज्य , जिला , मंडल और बूथ स्तर पर शुरू हुआ जिसके अंतर्गत आज 12 फरवरी से आगामी 25 फरवरी तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने निवास स्थान पर भाजपा का ध्वज लगाएंगे इसी क्रम में 26 फरवरी को कमल दिया कार्यक्रम सांय 5ः00 से 9ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभान्वितो के घर दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम किया जाएंगे।
प्रचार मंत्री संदीप गोयल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निवास स्थान पर ध्वज लगने के पश्चात विधायक विधायक व पूर्व मंत्री श्री वासुदेव देवनानी , विधायक व पूर्व मंत्री श्रीमती अनीता भदेल, पूर्व सांसद श्री ओंकार सिंह लखावत ,महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत , उपमहापौर श्री सम्पत सांखला ,पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत , पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ,श्री पूर्णाशंकर दशोरा ,पूर्व सभापति श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत , श्रीमती सरोज जाटव,श्री आनंद सिंह राजावत,पूर्व उपसभापति श्री अजीत सिंह जी के निवास स्थान पर भाजपा का ध्वज लगाया गया।
आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा , पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, जयकिशन पारवानी ,राजेश शर्मा, राजेश घाटे , मोहन राजोरिया , गोपाल बंजारा , सैयद सलीम , फरहाद सागर , रविंद्र जसोरिया , सतीश बंसल ,घीसू लाल गडवाल, श्रीमती विनोद कँवर ,विनीत कृष्ण पारीक , पंकज कुलियाना ,अरविन्द शर्मा , विस्तारक विशाल वर्मा ,रोहित यादव, आशीष शर्मा ,अशोक राठी , संजीव नागर , सुनील जैन ,गंगाराम सैनी ,राजीव बगरू , घीसू माथुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्रों पे आयोजित हुआ समर्पण कार्यक्रम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस पर अजमेर शहर जिला भाजपा के द्वारा शक्ति केन्दों पर समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से आरम्भ हो चुके है। सभी शक्तिकेंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा शहर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला जहाँ बूथ के कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के पुष्पांजलि कर समर्पण निधि अर्पित की। समर्पण दिवस कार्यक्रमों ने सभी कार्यकर्ताओं ने पुनः उत्साह के साथ देश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!