धूमधाम से मनाएंगे श्याम फागण महोत्सव

ब्यावर, 26 फरवरी। शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में विराजित खाटू नरेश का तीन दिवसीय फागण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री श्याम परिवार की ओर से आगामी 16 से 18 मार्च तक बाबा का भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के लिए श्याम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। सुमित सारस्वत ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन 16 मार्च को दोपहर 12.15 बजे से अखंड ज्योत पाठ होगा। 17 मार्च को एकादशी के मौके पर प्रात: 8 बजे से भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी। यहां दोपहर 12.15 बजे से बाबा का पंचामृत अभिषेक होगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे से विशाल फाग महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें के.सुदामा भजन मंडल की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 18 मार्च को प्रातः 7 बजे से बाबा की ज्योत दर्शन व प्रसाद वितरण होगा। सायं 7 बजे 21 हजार बत्तियों से महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात 7.30 बजे से भजन संध्या में श्री श्याम परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तीनों दिन बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बैठक में मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, दिलीप खत्री, सुनील सिंहल, अशोक गोयल, पुनीत बंसल, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, मनोज शर्मा, राकेश प्रजापति, गौरव गर्ग, देवेश गर्ग, मयंक सिंहल, उत्तम गर्ग, मनोज अग्रवाल व अन्य सदस्य शामिल हुए।

error: Content is protected !!