यादव राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के सदस्य

अजमेर। कांगे्रस के पुराने नेता व पूर्व पार्षद प्रताप यादव को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वे मंडल में अजमेर संभाग से इकलौते सदस्य हैं और उन्हें हिंदू कोटे के तहत नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल पांच साल के लिए होगा।
यहां ज्ञातव्य है कि मंडल का वर्ष 2008 में समाप्त हुए कार्यकाल के बाद से फिर से गठन नहीं हुआ था। देवस्थान विभाग ने राज्य सरकार को इस आशय का प्रस्ताव भी भेज रखा, लेकिन मंडल के गठन का कार्य लंबे समय से अटका रहा। देवस्थान की प्रोन्नति, सुसंचालन एवं राजस्थान पब्लिक ट्रस्ट एक्ट एवं रूल्स की क्रियान्विति की सुनिश्चिता के लिए समय-समय पर समीक्षा करने के लिए प्रन्यास मंडल के गठन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने 21 सदस्यीय मंडल में अभी 17 सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रन्यास में सदस्यों में मंडल का सभापति चुना जाता है। मंडल का सदस्य सचिव देवस्थान विभाग आयुक्त होता है।
प्रन्यास मंडल के कार्यों में अधिनियम व नियमों की क्रियान्विति के मार्ग में आने वाली बाधाओं से राज्य सरकार को अवगत कराना, बाधाओं के निवारण के संबंध में सुझाव प्रस्तावित करना और अन्य सौंपे गए कार्यो को सम्पादित करना शामिल है।

error: Content is protected !!