हत्यारों की गिरफ़्तारी नहीं होने के विरोध में विशाल मौन जुलूस निकाल किया विरोध

व्यापारी मनीष मूलचंदाणी के हत्यारों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर होगा आंदोलन
अजमेर 28 फरवरी- अजमेर शहर में दिन दहाडे दुकान पर हुई लूटपाट व हत्या से सिन्धी समाज के व्यापारी मनीष मूलचंदाणी के हत्यारों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर कार्यस्थल (हत्या स्थल) आगरा गेट पेट्रोल पम्प के सामनें से विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व आवासीय कॉलोनी संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से विशाल मौन जुलुस सूचना केन्द्र, जिला परिषद होते हुये जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर आम सभा में परिवर्तित हुई जुलूस में मृतक मूलचंदाणी के परिवारजन व स्टाफॅ भी मौन जुलूस में सम्मिलित थे।
जुलूस में शामिल पदाधिकारियों का शिष्टमण्डल जिला कलक्टर से मिला और मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम ज्ञापन देकर मांग की कि मृतक मनीष मूलचंदाणी के हत्यारों को तुरन्त गिरफ़्तारी कर सजा दिलाई जाये,मृतक के परिवारजन व उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा की जाये, ऐसे जघन्य हत्याकाण्ड की पुनरावृत्ति शहर मंे दोबारा न हो, ऐसे माकूल पुलिस इंतजाम किए जाएं। व आमजन में सुरक्षा के लिये निरन्तर गष्त को बढाया जाये।
आम सभा को सम्बोधित करते हुये सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष नरेन शाहणी भग्त, महासचिव गिरधर तेजवाणी, समन्वयक हरि चंदनाणी, रमेश टिलवाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत आदर्श नगर अध्यक्ष जगदीश अभिचंदाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष जी.डी.वृंदाणी, मुखी मोती जेठाणी, अहाता मोहल्ला अष्वनीशर्मा, मनीष ग्वालाणी, मदार गेट व्यापारिक संगठन के कमलेश शर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष तुलसी सोनी, पूज्य झूलेलाल मन्दिर देहली गेट के प्रभू लौंगाणी, व्यापारिक संगठन पडाव के राजू हरिराम, वासदेव नानकाणी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भाव हो और प्रशासन इसे गंभीरता से प्रयास करे और सात दिन में हत्यारों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर आंदोलनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
शहर के विभिन्न सिंधी समाज, पंचायतों, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी और प्रबुध्द नागरिकों में हरीश वर्यानी महेश तेजवाणी जोधा टेकचंदाणी, हरीश हिंगोराणी, मोहन तुलस्यिाणी,जयकिशन लख्याणी, दीपक साधवाणी, नारी बाघाणी प्रकाश छबलाणी, कुमार लालवाणी भगवान साधवाणी,रमेश मेंघाणी, ओमप्रकाश हीरानंदाणी, रमेश एच.लालवाणी हरिराम कोंडवानी,रष्मी हिंगोंराणी, काजल जेठवाणी, निशा जेसवाणी, दीपा पारवाणी मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवानी के.जे. ज्ञानी, वासु सोनी श्रीमति गीता राम मटाई,, श्वेता शर्मा, मोहन कोटवाणी, मुकेश आहूजा, मोहन मूलचंदाणी गौरव मीरवाणी, गिरीश बाशाणी, हीतेश मंगलानी, नीतेश खेमचन्दाणी, राजेश आनंद, विनोद बेहराणी, हीरालाल दुल्हाणी, महेश चोटराणी, सोना धनवाणी, रमेश चेलाणी, घनष्याम भूराणी, दयाल नवलाणी, डॉ.लक्षमण हरचंदाणी, दीपेन्द्र लालवाणी, तरुण लालवानी जितेंद्र रंगवानी दीपक पारवाणी, अशोक दुल्हाणी, लाल नाथाणी, भरत गोकलाणी, चन्द्र बालाणी, सुनील मोतियाणी, गोविन्दराम जैनाणी, गिरीश लालवाणी, राजेन्द्र जयसिंघाणी, मोहन प्रियाणी, दौलत लौंगाणी, गोपाल सिंह लबाना, राजू वालिया, कमल अभिचंदाणी,इन्द्र, कन्हैया, भागचन्द व लक्षमणदास दौलताणी, वासुदेव देवनाणी,नरेश आडवाणी सहित विभिन्न सगठनों के पदाधिकारी मौन जूलूस में शामिल हुये और कहा कि यह हत्याकांड हम सब के लिये असुरक्षा का एक संकेेत है व समाज के युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक सम्मिलित होकर सिन्धी युवा के साथ हुए अमानवीय घटना के विरोध करते हैं। हरि चन्दनानी
9649750811

error: Content is protected !!