अजमेर मंडल पर अंतरमंडलीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

(अजमेर मंडल ने जीती प्रतियोगिता)
अंतर मंडलीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 25.3.2018 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर के सभाकक्ष में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर पश्चिम रेलवे की 5 टीमों अजमेर मंडल, जयपुर मंडल, जयपुर मुख्यालय, जोधपुर वर्कशॉप तथा अजमेर वर्कशॉप ने भाग लिया । इन टीमों के कुल 15प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिनसे निर्णायक मंडल द्वारा रेलवे से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए।
अजमेर मंडल बना विजेता- इस प्रतियोगिता की विजेता अजमेर मंडल की टीम बनी । अजमेर मंडल की टीम में श्री सुरेश कनोजिया, श्री के के मिश्रा और श्री नारायण दास गुप्ता थे । द्वितीय स्थान जोधपुर वर्कशॉप तथा तृतीय स्थान जयपुर मुख्यालय की टीम ने प्राप्त किया | अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष गुप्ता ने विजेता खिलाडिओं व टीम को पुरुस्कृत किया । अब अजमेर मंडल की टीम दिनांक 3.4.19 को त्रिवेंद्रम (दक्षिण रेलवे) में आयोजित पर होने वाली इंटर जोनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसमे विजेता रहने वाली टीम को रेलवे बोर्ड स्तर पर 64वें रेल सप्ताह के अन्तर्गत सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर एस परिहार, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!