स्वीप रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ब्यावर, 25 मार्च। स्वीप टीम द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2019 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान मे मगरा क्षेत्र के उपखण्ड टॉडगड के लिए स्वीप रथ को हरी झण्डी दिखाकर ब्यावर से प्रस्थान किया गया। उसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.), ब्यावर के निर्देशानुसार तहसीलदार ब्यावर श्री दिनेश शर्मा , स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी शलभ टण्डन ने हरी झण्डी दिखाकर स्वीप रथ ब्यावर से प्रस्थान किया गया। स्वीप टीम से जुड़े कार्यकर्तां, कल्याणमल सोनल, खीमराज कटारिया, देवकरण भाटी एवं एकता कंवर समस्त चुनाव कर्मचारी ब्यावर 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव हेतु शत-प्रतिशत मतदान करने संबंधी नारे, स्लोगन व चुनावी प्रक्रिया समझाकर जागरूक किया।

कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.) ब्यावर मे मतदाता सेल्फी जोन नवाचार कोतुहल का विषय रहा मतदाताओ ने उत्साह पूर्वक मतदाता सेल्फी जोन का आनन्द लिया।

स्वीप रथ पर स्वीप टीम से जुड़े कार्यकर्तां, कल्याणमल सोनल, खीमराज कटारिया देवकरण भाटी, एकता कंवर ने ब्यावर एवं भीम विधानसभा के क्षेत्र भगत चौराहा.चांगगेट, उदयपुर रोड चुंगी नाका होते पंचायत समिति जवाजा मे मतदान करने संबंधी नारे, स्लोगन व चुनावी प्रक्रिया समझाकर जागरूक किया। विकास अधिकारी जवाजा डॉ. विजेन्द्र कुमार शर्मा ने भी स्वीप रथ को हरी झण्डी दिखाकर तहसील टॉडगड के लिए रवाना किया।

रणवीर सिंह चौहान (एस.डी.एम.), नायब तहसीलदार पूरण सिंह चौहान एवं एस एच ओ थाना टॉडगड ने मतदाता शपथ एवं ई वी एम वी वी पैट से चुनावी प्रक्रिया समझाकर मतदाताओ को जागरूक किया तथा सभी मतदाताओ को मै हूं खरमोर वोट मांगू मोर के शुभंकर का उच्चारण कराया गया।

error: Content is protected !!