रमेश मेघवाल भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर 26 मार्च 2019। जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी महेंद्रा ने रमेश मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के एससी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि रमेश मेघवाल के एससी मोर्चा अध्यक्ष बनने से पार्टी की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।
मेघवाल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा, धर्मेश जैन,सोमरत्न आर्य, आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, घिसुलाल गडवाल, रविन्द्र जसोरिया सहित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संघठन का आभार व्यक्त किया है।

शिव शंकर हेड़ा
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!