फ्लाइंग बड्‌‌र्स सोसाइटी की ओर से रंगोली और आत्मरक्षा के वर्कशॉप का आयोजन

अजमेर|फ्लाइंग बड्‌‌र्स सोसाइटी की ओर से रविवार को मिराज मॉल में होली डे फन एक्सप्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली और आत्मरक्षा के वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संस्थापिका अम्बिका हेडा ने बताया कि कैम्प में रंगोली के लिए प्रसिद्ध कलाकार संजय सेठी ने रंगोली की बारीकियां सिखाईं। आत्मरक्षा के लिए बच्चों को जागरूक करने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने आमंत्रण स्वीकार किया और वर्कशॉप आकर बच्चों और महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों से अवगत किया। मार्शल आर्ट (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) का प्रशिक्षण प्राप्त महिला पुलिस कर्मी सुनीता और सविता कैंप में मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!