वृंदावन यात्रा ने धूमधाम से किया नववर्ष अभिनन्दन एवं फाग महोत्सव

अजमेर। 5 अप्रैल 2019 शुक्रवार। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर वृंदावन यात्रा ग्रुप द्वारा विराट फाग महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। वृंदावन यात्रा ग्रुप के उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धेय स्व. श्री विनोदजी अग्रवाल के पुत्र जतीन अग्रवाल, विख्यात भजन साधिका निकुन्ज कामरा, बलदेव जगाधरी एवं प्रिन्स छाबड़ा ने भजनों की प्रस्तुति प्रदान की।
मेरे बांके बिहारी सरकार तुम बिन रहा नहीं जाये ….., सजनी डोले छलीया श्याम आज बरसाने होली में ….., सांवरीया मुरली बजा ….., मेरे बांके बिहारीलाल ….., आज खेलो सजन संग होरी ….. इत्यादि भजनों पर भजनप्रेमी झूम उठे।
इस अवसर पर श्रीनाथजी, झरनेश्वर महादेव एवं बालकृष्ण लाल का अनुपम दरबार सजाया गया। आयोजन में श्री शिवशंकर फतेहपुरिया, गोकुल अग्रवाल, सुभाष सोनी, जगदीश गर्ग, महेन्द्र मालू, रामरतन छापरवाल, अशोक गर्ग, दिनेश बिन्दल, अशोक पंसारी, उमेश जैतारणिया, आलोक माहेश्वरी, अशोक टांक, आशीष गुप्ता, हंसराजजी अग्रवाल, मुकेश गोयल, रमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मंगल, किशन० चंद बंसल, अशोक पंसारी, महेशचंद अग्रवाल, के. के. गुप्ता, रमेशचंद अग्रवाल आदि का सक्रिय सहयोग रहा। भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

(उमेश गर्ग)

error: Content is protected !!