अजमेर, 08 अप्रेल 2019। सिंधी भाषा दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर अजमेर सिंधी समाज द्वारा आज सांय 6 बजे एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 10 अप्रेल 1967 को सिंधी भाषा को भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में जोड़कर महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करते हुए संवैधानिक मान्यता दी गई जिससे सिंधी भाषा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी तबसे प्रतिवर्ष इस दिन को सिंधी भाषा के रूप में मनाया जाता है।
अजमेर सिंधी समाज के दीपेन्द्र लालवानी ने बताया कि सिंधी भाषा दिवस की पूर्व संध्या पर 9 अप्रेल को फायसागर रोड़ स्थित हंस पेराडाईज समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश आश्रम वैशाली नगर के सन्त श्री ओम शास्त्री जी का आर्शीवर्चन प्राप्त होगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वासुदेव देवनानी विधायक अजमेर उत्तर एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री करेंगे।
कार्यक्रम में सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के सिंधी विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री हासो दादलानी एवं साहित्यकार श्री सुरेश बबलानी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, राजकीय सेवा व पेशेवर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सिंधी समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजन समिति में अजमेर सिंधी समाज के तुलसी सेानी, बलराम हरलाणी, दीपेन्द्र लालवाणी, रमेश चेलाणी, मोहन लालवाणी, जी.डी.वरन्दाणी, राधाकिशन आहूजा, सुन्दर मटाई, मनोहर मोटवाणी, दयाल प्रियाणी, श्याम नागराणी, किशन बालाणी, कुमार लालवाणी, गौरवा मीरवाणी, गिरीश लालवाणी, ओमप्रकाश हीरानन्दाणी, लक्ष्मण चैनाणी, तेजू लौंगाणी, गोविन्द जैनाणी, कमल लालवाणी, तरूण लालवाणी, राजू मूरजाणी, मनोज झामनाणी, भरत गोकलाणी आदि शामिल हैै।
(दीपेन्द्र लालवाणी) मो. 9929944141