
देवनानी ने कहा कि एक ओर भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रवाद व देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता दर्शाता है वहीं कांग्रेस का घोषणा पत्र महज झूठ का पुलिन्दा है तथा न्याय के नाम पर अन्याय का पर्याय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, सभी गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने, सभी घरों का शत प्रतिशत विद्युतिकरण, प्रत्येक 5किमी. पर बैंक सुविधा, हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने, शिक्षा क्षेत्र में एकलव्य व माॅडल स्कूल, उच्च शिक्षा में 50 प्रतिशत सीटे बढ़ाना, छोटे दुकानदारों व किसानों को पेंशन सुविधा जैसे कई संकल्पों का समावेश किया गया है।
देवनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में आजादी के 75 साल के लिए 75 संकल्प शामिल करते हुंए आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2047 तक देश के लिए अपनी सोच व दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया है।