अजमेर। अजमेर लोकसभा चुनाव मीडिया सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सुबह 7 बजे से केकड़ी विधानसभा के गणेश जी की बड़ी से अपना चुनावी जन सम्पर्कसाधा, गणेश जी की बड़ी से चौधरी ने लसाड़िया, जुनिया, देवगांव, कणोज होते हुए बघेरा, मेवदाकला, सलारी, मोकलिया, कालेड़ा कृष्ण गोपाल, धंधूरी, टाकावास, बाजसा, काले कंवरजी, नापाखेड़ा, गिरिवरपुरा, घटियाली, चितिवास, कुशायता होते हुए शाम को 8 बजे सावर में भागीरथ चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें।
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के स्वागत के लिए केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के गावों में धूम मची रही हैं। क्षेत्रवासी ढाल की ढमक पर थिरकते नजर आये भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश उबाल पर था, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करी।
जनसम्पर्क में चौघरी ने कहा की भारत माता को परम वैभव पर पहुचाने के लिए सभी देशवासी जी जान से जुट जाये और चौकीदार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर हमें आर्शीवाद प्रदान करें। चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है। चौधरी ने जनसम्पर्क में क्षेत्रवासियों से अपील करी कि देश विरोधी व देश तोड़ने वाली ताकतों को संसद में जाने से रोकने की जिम्मेदारी हम सब की हैं। इसके लिए भाजपा का जितना अजमेर लोकसभा में जरूरी है और यह तभी सम्भव है जब अजमेर जिले की जनता अपना आर्शीवाद 29 अपै्रल को होने वाले मतदान के दिन प्रदान करेगी। चौधरी ने केकड़ी विधानसभा के लोगों को भरोसा दिया की वे केकड़ी की समस्याओं का निराकरण करवायेगें।
पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने जुनिया ग्राम पंचायत में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि कर्ज माफी के झूठे वादे से कांग्रेस सत्ता में आई है इसलिए आप इनके बहकावे में ना आये और मोदी करायें गये जन हितेषी कार्यां को ध्यान में रखकर अपना वोट भाजपा को दे।
केकड़ी विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र विनायका ने जनसम्पर्क में कहा कि भागीरथ चौधरी को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से बिलकुल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कांग्रेस ने बाहरी व्यक्ति को अजमेर का प्रत्याशी बनाया है यह केकड़ी की जनता कतई स्वीकार नही करेगीं। केकड़ी में मोदी लहर चल रही हैं और हम पिछले लोकसभा उपचुनाव का बदला इस बार के आम चुनावों में लगें और कांग्रेस केकड़ी विधानसभा में मुह दिखाने लायक नही रहेगीं।
जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र भागीरथ चौधरी के पक्ष में महिलाओं, युवाओं से जनसम्पर्क साधा और कहा कि सौभाग्य योजना के माध्यम से मोदी सरकार ने एक-एक घर में बिजली पहुचाने का काम किया उज्वला योजना के जरीये हर घर में गैस चुल्हा पहुचाने का काम किया, जिससे हमारी माताओं बहनों को चूल्हे के धूऐं से निजात मिली। भामाशाह योजना के माध्यम से वसुन्धरा सरकार ने महिलाओं को घर का मुखिया बनाकर महिलाओं को समाज में अग्र श्रेणी में लाने का काम किया था लेकिन कांग्रेस की महिला विरोधी व गरीब विरोधी सरकार ने इस भामाशाह योजना का बन्द कर दिया जिसका जवाब केकड़ी की जनता इस आमचुनाव में कांग्रेस को हराकर देगी।
केकड़ी विधानसभा में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, पूर्व प्रधान रिंकू कंवर, सरवाड़ प्रधान किशनलाल बैरवा, सीसीबी चेयरमेन मदन गोपाल चौधरी, जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, जिला मंत्री सत्यनारायण चौधरी, भाजपा नेता राजेन्द्र सैनी, पूर्व सरपंच सघ अध्यक्ष इन्द्रनारायण गुर्जर, कन्हैया जतेवाल, युवा मोर्चा के अन्सुल पोरवाल, अनिल राठी, रामनिवास तेली, रामदेव माली, बलराज महरचन्दानी, कमल सांखला, दिनेश वैष्णव, हेमराज गुर्जर, रमेश शास्त्री, गणेश शर्मा सहित सभी भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कल नसीराबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी करेगें जनसम्पर्क
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी आज नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सुबह 08.30 बजे गोविन्दगढ़ से अपना चुनावी जनसम्पर्क आरम्भ करेंगे। गोविन्दगढ़ से चौधरी जसवंतपुरा, भगवानपुरा, पिचौलिया, रामपुरा डाबला, बुधवाड़ा, कालेसरा, पीसांगन, भड़सूरी, पगारा, करनोस, नागेलाव, गोला, जेठाना, मांगलियावास, केसरपुरा होते हुए मकरेड़ा में शाय 06.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगें इस अवसर पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा व देहात जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहेंगें।
शहर अध्यक्ष हेड़ा आज लेगें मोर्चां की मिटिंगें
भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला अजमेर की और से आज जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेडा मिटिंग लेगें। हेडा ने बताया कि भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर आज दोपहर 3 बजे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनित कृष्ण पारीक के साथ जिला कार्यकारिणी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी के साथ सांय 5 बजे व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मारोठिया के साथ सांय 7 बजे जिला कार्यकारिणी की मीटिंग लेगें जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। जिससे भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो।
भाजपा संकल्प पत्र देश के विकास व सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगा : भाजपा
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी भाजपा के घोषणा पत्र को गरीब, किसान, गांव व छोटे व्यापारी के हित में मील का पत्थर साबित होगा। चौधरी ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में ब्याज मुक्त किसान क्रेडिट कार्ड ऋण से किसानों को लाभ मिलेगा और 2022 तक हमारे किसान भाईयों की आय निश्चित ही दोगुनी होगी और यह सिर्फ भाजपा की सरकार आने पर ही किया जा सकता है और मुझ लगता है कि देश का किसान अपने कल्याण को ध्यान में रखते हुए भाजपा को ही इस चुनाव में अपना वोट करेगा।
लोकसभा चुनाव संयोजक सुरेश रावत ने भाजपा के घोषणा पत्र पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि भाजपा की शुरू से ही राष्ट्र सर्वप्रथम की नीति रही है। यह बात मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक का निर्णय लेकर साबित कर दी है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम भाजपा राज में हुआ है, घोषणा पत्र के अनुसार देश के दुश्मनों को सबक सिखाने में भारत पीछे नही रहेगा और आन्तरिक सुरक्षा को भी भाजपा मजबूत करेगी जिससे देश में आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा।
पूर्व मंत्री व अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने, राष्ट्रवाद व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा घोषणा पत्र में ‘‘स्टेडी इन इण्डिया कार्यक्रम’’ शुरू होते ही विदेशी छात्रों के बीच भारत भी उच्च शिक्षा के लिए लोकप्रिय विकल्प बनेगा जिससे विदेशी छात्र भारत की और शिक्षा ग्रहण करने आयेगें। प्राचीनकाल में भारत विश्वगुरू था और अब स्टेडी इन इण्डिया कार्यक्रम से भारत पुनः विश्वगुरू बनने की और अग्रसर होगा। इन्जनियरिंग संस्थानो, विधी संस्थानों, प्रबन्धन संस्थानों में सीटें बढाने के कदम से हर युवा को व्यवसायिक शिक्षा अध्ययन में लाभ मिलेगा। भाजपा घोषण पत्र में विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जायेगा जिससे हमारे गांव के विद्यार्थी भी स्मार्ट बनेगें।
पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने भाजपा संकल्प पत्र को महिलाओं को पहले से सशक्त करने वाला बताया महिला को सबल व सक्षम बनाने वाला संकल्प पत्र है। भदेल ने बताया कि बेटियों व महिलाओं के विकास के लिए बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत अभियान व उज्वला योजना जैसी योजनाओं को चलाकर हमारे देश की महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा दिलाने का काम किया और निश्चित ही दौबारा हमारी सरकार बनेगी। जिसमें इन योजनाओं को और प्रभावी रूप से महिलाओ के विकास के लिए लागू किया जायेगा।
भाजपा देहात अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने भाजपा संकल्प पत्र को देश के विकास में मील का पत्थर साबित होना बताया। सारस्वत ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र सर्वस्पर्शी है इसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, जवान सभी वर्गा को ध्यान में रखतें हुए यह घोषणा पत्र तैयार किया है और मुझ पूरी उम्मीद है देश की जनता इस घोषणा पत्र को देखकर भाजपा की झोली में दिल खोलकर वोट करेगी क्योंकि भाजपा जो कहती वो कर के दिखाती हैं और यह बात पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने करके दिखाई हैं।
शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने बताया कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है और आज मोदी की नेतृत्व के वजह से ही भारत विश्व पटल पर महाशक्ति बनकर उभरा हैं। हेडा ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र धारा 370 व 35 ए हटाने की जो बात कही गई है मैं उसका स्वागत करता हॅू और साथ ही किसानों के क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख रूपये तक का लोन किसानों को दिया जायेगा जिससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने बताया कि मोदी सरकार में महिलाओं के उत्पीड़नों में कमी आई है और भाजपा संकल्प पत्र में तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं के उन्मूलन और उन पर रोक लगाने के लिए एक कानून पारित करने की बात कही गई है जिसका मैं स्वागत करती हॅू जिससे इन प्रथाओं से पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा एवं इनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा और यह समाज में सर उठाकर जी सकेगी।