भाजपा शहर कार्यकारिणी का विस्तार

अजमेर: अजमेर शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने बताया कि आज लोकसभा चुनाव एवं अजमेर शहर जिला के संगठन को सुदृढ एवं गति देने हेतु पूर्व में गठित जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा करी। जिसमें शहर जिला महामंत्री – आनन्द सिंह राजावत, डाॅ प्रियशील हाड़ा, उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र शर्मा, डाॅ. सुभाष माहेश्वरी, रंजन शर्मा, संजीव नागर, जिला महामंत्री पद पर प्रेमलता बुगालिया, अशोक राठी, विजय दिवाकर व हेमेन्द्र जैन (पिन्टू जैन) को नियुक्त किया है।

अम्बेडकर जयन्ती की पूर्व सन्धा पर भाजपा एस.सी. मोर्चा करेगा दीपदान
एस.सी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. महेन्द्रा सम्मेलन में करेगें शिरकत
अजमेर: अजमेर शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने बताया कि आज 13 अपै्रल को भाजपा ए.सी. मोर्चा अजमेर शहर द्वारा मुख्य चुनाव कार्यालय में शाम 5 बजे एस.सी. मोर्चें के कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव के मध्यनजर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एस.सी. मोर्चा ओ.पी. महेन्द्रा सहित शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मेघवाल मौजूद रहेगें। सम्मेलन के बाद एस.सी. मोर्चें के कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति पर पूर्व संध्या पर अम्बेडकर सर्किल पर शाम 7 बजे दीपदान कर बाबा साहब अम्बेडकर को पुष्पाजंली अर्पित करेगें।

error: Content is protected !!