मास्टर चन्द्र सम्मान गुरबक्ष मीराणी को

अजमेर 14 अप्रेल- पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में 25 दिवसीय चेटीचण्ड महापर्व के 24वें दिन आदर्श सिन्धी पंचायत,आदर्श नगर की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम में कल पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक लाल नाथाणी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी बंसतराम सेवा ट्रस्ट के सांई ओमप्रकाश शास्त्री, प्रेम प्रकाश आश्रम दादा नारायणदास व पंचायत अध्यक्ष गुरबक्ष मीराणी द्वारा दीप प्रज्जवलन व मार्ल्यापण से किया गया। उन्होनंे आशीर्वचन देते हुये कहा कि आदर्श नगर की पंचायत की ओर से परिवार सहित ऐसे संस्कारों के आयोजनों से सभी को एकता के सूत्र में बांधा है और हमारे त्योहार मिलकर मनाना ही हमारा पहचान है।
अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने बताया कि समारोह समिति की ओर से मास्टर चन्द्र सम्मान गुरबक्ष मीराणी, महारानी लाडी बाई सम्मान कमला टहिल्याणी, युवा सम्मान ईश्वर टहिल्याणी, पुनीत उतमचंदाणी को संत कवंरराम सम्मान व भगवंती नावाणी सम्मान रिया पारवाणी को दिया गया।
महिला सचिव ज्योति चांदवाणी ने बताया कि संस्कृति को बढावा देने के लिये पंचायत परिवार की महिला सदस्यों व बच्चों द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम जसमें सिन्धी गीत, भजन व सामूहिक डांडिया छेज् पर सभी को झुमाया हर्षा एण्ड पार्टी, सतगुरू सहाय ग्रुप द्वारा नृत्य, वर्धक और भव्या का सामूहिक नृत्य,प्रार्चाी वाधवाणी ने अपने ग्रुप के साथ नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति, भव्या बंशानी का एकल नृत्य, पुनीत उतमचंदाणी, व हम साथ साथ ग्रुप की ओर से नृत्य का सभी का मनमोह लिया।
कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदाणी ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ सम्माननीय सदस्यों का सम्मान भी किया गया। श्रीमति गंगा देवी बाशानी व दादा नारायणदास थदाणी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया।
सचिव महेश इसराणी ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य बहिराणा साहिब के पंझडे व सांस्कृतिक कार्यक्रम मशहूर कलाकार घनश्याम भगत एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। अंत में आतिशबाजी, दीपदान व महाआरती के पश्चात् आम भण्डारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत के दीपक गागनाणी, गिरीश बाशानी, दीपक चंदनाणी, ललित भाटिया, महेश चोटराणी, श्रीमति ज्योति चंदवाणी के साथ समारोह समिति के, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, हरि चन्दनानी विष्णुदेव सामताणी, गिरधर तेजवाणी, राधाकिषन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, प्रकाश जेठरा, नारी वाधाणी, प्रेम केवलरामाणी, नरेन शाहनी भगत, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, श्रीमती पुपा साधवाणी, दिशा किशनानी महेश मूलचंदाणी जयकिशन लख्याणी,,प्रकाश छबलाणी, कमल लालवाणी हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समापान समारोह कल स्वामी कॉम्पलेक्स में –
संयोजक ईसर भंभाणी ने बताया कि 15 अप्रेल को सांय 5 बजे चेटीचण्ड महोत्सव का समापन समारोह रसोई बैंक्विट हॉल, स्वामी काम्पलेक्स पर रखा गया है। कार्यक्रम में महोत्सव में अलग अलग संस्थाओं द्वारा किये गये कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है।
प्रकाश जेठरा
मो.9414279062

error: Content is protected !!