अजमेर, 22 अप्रेल। अजमेर लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं को देश का भविष्य तथा किसानों को देश की समृद्धि का आधार मानते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाऐं लागू की। उन्होंने कहा कि सशक्त व समृद्ध राष्ट्र के लिए आवश्यक है कि मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बने तथा इसके लिए अजमेर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं।
देवनानी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 60 एवं फायसागर रोड़ स्थित जगदम्बा काॅलोनी में आयोजित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की बैठकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के साथ-साथ वैश्विक पटल पर मोदीजी ने भारत की छवि को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
देवनानी ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाऐं लागू की साथ ही किसानों को सम्मान व सम्बल प्रदान करने के लिए भी कई योजनाएं लागू की। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किया। उन्होंने बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से कहा कि कांग्रेस के झूठे, लुभावने व भ्रमित करने वाले वादों से सावधान रहे तथा भाजपा प्रत्याशी को ही अपना वोट व समर्थन दे ताकि मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बने।
बैठक में चन्द्रेश सांखला, शक्ति सिंह कच्छावा, अनिल शर्मा, धमेन्द्र, आशीष शर्मा, कुन्दनसिंह सोलंकी, गौरव अग्रवाल, कमलसिंह सैनी, पवन शर्मा, दीपक मारोठिया आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।