55 वर्ष में जो न्याय नहीं कर पाए अब वो न्याय का रच रहे ढोंग

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 25 अप्रेल। अजमेर लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अजमेर जिले में आयोजित जनसभा में न्याय योजना का बखान करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो कांग्रेस देश में 55 वर्ष से अधिक शासन करके भी गरीब जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रही वो कांग्रेस गरीब जनता को बहलाने का प्रयास करते हुए उनके वोटों की खातिर न्याय का झूठा ढांेग रच रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधान सभा चुनावों के दौरान भी कांग्रेस ने किसानों को उनके कर्ज माफ किये जाने व बेरोजगार युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता दिये जाने के झूठे वादे किये थे जो आज तक पूरे नहीं किये है। देवनानी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद वर्षो तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस ने जितना विकास नहीं कराया उससे कई ज्यादा मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश में विकास के साथ-साथ हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। मोदी जी ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने व किसानों को सम्मान व सम्बल प्रदान करने के लिए भी कई योजनाएं लागू की।
देवनानी ने कहा कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के साथ-साथ वैश्विक पटल पर मोदीजी ने भारत की छवि को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठे वादों से जनता को बहलाने का प्रयास कर रहे है वही देश के आमजन ने यह मानस बना लिया है कि मोदी जी ही फिर देश के प्रधानमंत्री बने।

error: Content is protected !!