आज दिनांक 01 मई 2019 – यूथ इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में आज मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंचषील स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ टैम्पु युनियन, तांगा युनियन, बस युनियन के मजूदर वर्ग के लोगो को व बजरंगगढ पर गरीबो को फल व मिठाई बांटकर मनाया गया।
जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि मजदूर दिवस मई महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है । अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस को ‘‘मई दिवस’’ भी कहकर बुलाया जाता है। एक मजदूर देष के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है आर उसका देष के विकास में अहम योगदान होता है। किसी भी समाज, देष, संस्था और उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। मजदूरो के बिना किसी भी औद्योगिक ढांचे के खड़े होने की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए मजदूरो का समाज में अपना ही एक स्थान है। अगर भारत की बात की जाए तो भारत में मजदूर दिवस के मनाने की शुरूआत चैन्नई में 01 मई 1923 से हुई थी। इसी के चलते आज मजदूर दिवस के मौक पर यूथ इंटक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मजदूर वर्ग के लोगो को फल व मिठाई बांटकर मजदूर दिवस को और अधिक यादगार बनाने में सहयोग प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगो में मजदूर दिवस को बताने का प्रयास किया।
इस दौरान मुख्य रूप से समीर भटनागर, अषोक शर्मा, मोसिल खान, सिद्वान्त सिंह शेखावत, मंजू बलाई, सुनीता चौहान, प्रिती गर्ग, संगीता मित्तल, जावेद खान, दीपक वर्मा, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष गौरव वैष्णव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह, ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राठौड, किषनगढ़ विधानसभा अध्यक्ष वाहिद खान, पुष्कर विधानसभा अध्यक्ष निर्मल पाराषर, जफर हाष्मी, दिव्यप्रताप, राहुल शर्मा, भरत भाटी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।