प्रिन्स सोसायटी ने श्रमिक दिवस पर किया संगोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 01 मई 2019 – प्रिन्स सोसायटी की तरफ आज अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक महिलाओ के साथ मिलकर एक संगोष्टी का आयोजन रख उनको श्रमिक दिवस की महत्ता बताई गई। साथ ही सभी महिलाओं को धुम्रपान के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए महिलाओं के अधिकारो से अवगत कराया व बताया कि अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस को ‘‘मई दिवस’’ भी कहकर बुलाया जाता है। एक मजदूर देष के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है आर उसका देष के विकास में अहम योगदान होता है। किसी भी समाज, देष, संस्था और उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 132 साल पुराना है।
इस दौरान प्रिन्स सोसायटी की अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेगेे।

error: Content is protected !!