आज दिनांक 01.05.2019 – राजीव गांधी युथ फेडरेषन के प्रदेष संयोजक कमल गंगवाल व राष्ट्रीय सोनिया गॉंधी बिग्रेड कॉंग्रेेस के अजमेर शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने केन्द्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से बारादरी को देखने के लिए आमजन व पर्यटको के लिए 25 रू. शुल्क करने पर विरोध जताया।
यह जानकारी देते हुए राजीव गांधी युथ फेडरेषन के प्रदेष संयोजक कमल गंगवाल ने बताया कि हाल ही में केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के द्वारा बारादरी पर 25 रू. शुल्क लगा दिया गया है जबकि यहॉं लोग अपने स्वास्थ्य की दृष्टि से आते जाते है। सैकड़ो की संख्या में बुर्जुग, महिलाऐं, पुरूष व बच्चे आते है व स्वच्छ हवा लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते है। लेकिन हाल ही में 25रू. शुल्क लगा देने से बारादरी पर लोगो की आवक बहुत कम हो गई है व इक्के दुक्के लोग ही टिकट लेकर अन्दर जा रहे है। जबकि इस समय पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के प्रयास किये जा रहे है और वही केन्द्र सरकार इस तरह के शुल्क लगाकर पर्यटन को समाप्त कर रही है। आज केन्द्र सरकार ने लोगो के घुमने के स्थान पर ही शुल्क लगा दिया कल लोगो के चलने पर पर शुल्क ना लगा दे। इसी को लेकर सभी नेताओं ने शुल्क को तुरन्त प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की है।
इस अवसर पर कमल गंगवाल, अजमेर शहर कांग्रेस के महासचिव षिव कुमार बंसल, राजकुमार गर्ग, सी.ए. प्रकोष्ठ अध्यक्ष विकास अग्रवाल, विजय पॉण्डया, सीताराम सांखला, नीरू दौसाया, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, संजय बाकलीवाल, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर सहित काफी संख्या में अनेक पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।