प्रदेश में खसरा-रुबेला अभियान 22 जुलाई से

प्रदेश का कोई भी बच्चा टीकाकरण से नहीं बचे
अजमेर, 10 जून। खसरा और रूबेला एक गम्भीर बीमारी है जो पोलियो से भी बड़ी चुनौती है। इसे केवल टीकाकरण के माध्यम से ही रोका जा सकता है। प्रदेश में खसरा रूबेला अभियान 22 जुलाई से प्रारम्भ होगा। जो आगामी 5 अगस्त तक चलेगा।
उपखण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि देश भर में इस बीमारी से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से चलाया जाएगा और इसके तहत क्षेत्र के समस्त बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत ब्लाॅक स्तर पर टास्क फोर्स गठित की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए अभियान से पहले ग्राम सभाओं तथा स्कूलों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। निजी चिकित्सकों तथा स्वयंसेवी संगठनों की भी सहायता ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सही तरीके से टीकाकरण किया जाना सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार कर काम करने के लिये कहा। इस अभियान की सफलता हमारे के लिए एक चुनौती है और सभी के सहयोग से इसे सफल बनाया जा सकता है।
उन्होेंने कहा कि अभियान के तहत 9 माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के विभिन्न चरणों में निजी और सरकारी स्कूलों तथा मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों, कच्ची बस्ती में रहने वाले, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों तथा ईंट भट्टों, घुमन्तु आबादी के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!