अजमेर 14 जून। सिन्धु संस्कृति के उन्नयन में महत्वपूर्ण
भूमिका निर्वहन करने वाले दाहरसेन प्रजा वत्सल और मातृभूमि के
सच्चे सपूत थे। उन्होने न केवल विदेषी आक्रान्ताओं से देष की
रक्षा की अपितु अपने राज्य की सीमाओं को भी विस्तृत किया। उपरोक्त
विचार महषि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के प्रो. शिवदयाल सिंह ने श्रीनगर
रोड़ स्थित चिन्तन एकेडमी में आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किये।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रो.
सूरज राव ने राष्ट्र प्रहरी दाहरसेन द्वारा अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन
कासिम सेे संघर्ष का वर्णन करते हुए बतलाया कि विदेशी शत्रु को जब
यह स्पष्ट हो गया कि शूरवीर दाहरसेन को आसानी से नहीं जीता जा सकता
तो उसने कपट का सहारा लिया फिर भी पराक्रमी दाहरसेन -हजयुके नहीं और
आखरी सांस तक जू-हजयते रहे। संगोष्ठी में सिन्धु शोधपीठ म.द.स.
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. लक्ष्मी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में
कहा कि तात्कालीन समय में सिन्धु वीरगंनाओं ने जिस साहस, धैर्य
और शक्ति का परिचय दिया वह इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ बन गया। संगो-ुनवजयठी
की अध्यक्षता करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष
डॉ. एन. के. उपाध्याय ने अखण्ड भारत का उल्लेख करते हुए कृण्वंतो
विश्वमार्यम की अवधारणा को स्पष्ट किया और वीरागंना लाडीबाई व
दाहरसेन की वीर कन्याओं सूर्यकुमारी एवं परमाल के बलिदान का विस्तृत
वर्णन किया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि आज राष्ट्र को पुनः दाहरसेन
जैसे वीर सपूतो की आवश्यकता है। जो राष्ट्र के नाम उत्सर्ग कर सकंे।
संगोष्ठी में रवि शर्मा ने ‘मानव सभ्यता का सिरमौर -ंउचय सिन्ध‘, लाजवंती
डाबरा ने ‘स्वाभिमानी सिन्धु वीरागंनाओं का बलिदान‘ व पूजा
गहलोत ने ‘दाहरसेन -ंउचय सिन्धु संस्कृति के रक्षक‘ पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश बेरी ने किया। संगोष्ठी में महेश
टेकचंदानी, कमलेश शर्मा, तानसिंह शेखावत, विष्णु अवतार भार्गव,
पंकज हेमनानी, त्रिलोक गुर्जर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गोष्ठी का आयोजन भारतीय इतिहास संकलन समिति की अजमेर इकाई,
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति सिन्धु शोधपीठ म.
द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर विकास प्राधिकरण , नगर निगम अजमेर, भारतीय सिन्धु
सभा व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
डॉ. एन. के. उपाध्याय
अध्यक्ष, भारतीय इतिहास संकलन समिति, अजमेर
8619083570