अजमेर जिले से 12 प्रतिनिधि व राजस्थान से 70 प्रतिनिधि सम्मिलित होगें
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सम्मिलित होगें। संगठन की मजबूती के लिये जन जागरण अभियान, दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन व ध्येय वाक्य सेवा, संगठन व संस्कार पर चर्चा कर कार्यक्रम तैयार करना है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि भारतीय सिन्धु सभा का गठन 1979 में हुआ था और 40 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की गतिविधियों के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की जायेगी। बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि 27 व 28 जुलाई को केन्द्रीय स्तर पर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है।शिविर में अजमेर शहर से प्रदेश पदाधिकारी संभाग, महानगर के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित होगें। संगठन में युवा व महिला ईकाई के कार्यक्रमों पर विचार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।