राज्य में 50 से अधिक स्थानों पर होगें कार्यक्रम
4 अगस्त – भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार आगामी 14 अगस्त को राज्य की सभी ईकाईयों की ओर से सिन्ध स्मृति दिवस व भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उक्त निर्णय प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक वार्षिक में तय किया गया।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि अखण्ड भारत में आजादी के समय सिन्ध के अलग होने पर 14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिससे युवा पीढी को प्राचीनतम सिन्धु सभ्यता व संस्कृति का स्मरण कराने व सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनने पर गर्व महसूस हो।
प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने कहा कि सिन्धु स्मृति दिवस के साथ भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सिन्धी बाल संस्कार शिविर में तैयार हुये विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत व विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ साहित्यकारों का मार्गदर्शन व सिन्ध से आये बुजुर्गों का सम्मान भी किया जायेगा।
(डॉ. प्रदीप गेहाणी) भाषा व साहित्य मंत्री, मो.9214699906