राधा विहार महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव

अजमेर/हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित राधा विहार महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार 5 अगस्त 2019 को जयपुर जंगल में सावन की उमंग और उल्लास को लहरिया उत्सव के रूप में मनाया। कुषाल जैन और नीतू नाहर के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में मारवाड़ी लहरिये के रंग बिरंगे विषेष परिधानों की प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। राखी सोनी, अनीता चौरसिया, तृप्ती, मनीषा वर्मा, सपना गुप्ता, मोनीका कोठारी, अंजू गर्ग, चंचल जैन, एकता मुनोत, पायल, कुसुम, खुषी, मीनाक्षी व संतोष वर्मा इत्यादि सभी महिलाओं ने बारिष की रिमझिम के बीच राजस्थानी नृत्य और गीतों का भी भरपूर आनन्द लिया। अंताक्षरी व हाउजी जैसे खेल भी खेले और विविध व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

-कुषाल जैन
संयोजक

error: Content is protected !!