सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन 1350वीं जयंती पर दिये श्रृद्धासुमन

अजमेर 25 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति की ओर से अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, म.द.स. विश्वविद्यालय सिन्धु शोध पीठ, पर्यटन विभाग व भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से दाहरसेन स्मारक पर देशभक्ति आधारित कार्यक्रम पूर्व केन्द्रीय वित मंत्री अरूण जेटली के निधन के कारण कार्यक्रम सादगीपूर्ण आयोजित किया गया।
पर्यटन विभाग के सहयोग से होगा देश भक्ति कार्यक्रम जिसमें हरीसुन्दर बालिका विद्यालय की साक्षी एण्ड ग्रुप – ऐ मेरे वतन के लोगों….,स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, वंशिका एण्ड गु्रप – मर्यादा के मान पर लडे हिन्द की नारी, एकल गीत – अर्जुन दौलिया – संदेशे आते है….संत कवंरराम विद्यालय, सामूहिक नृत्य – करन गुलवाणी एण्ड गु्रप – तेरी मिट्टी में मिल जावां एकल गीत – आरती टहिल्याणी – ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू आदर्श विद्या निकेतन, पुष्कर रोड पीयूष एण्ड ग्रुप के दल द्वारा – मां धरा पुकारती ,राजकीय सिन्धी उ.मा. विद्यालय देहली गेट के विद्यार्थियों के साथ नेहा एण्ड गु्रप – माही तेरी चुनरिया लहराई, दूरदर्शन कलाकार घनश्याम भगत जय जय भारत माता, लता ठारवाणी मुहिंजो सिन्ध देश हो प्यारो……..प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में महाराजा दाहरसेन स्मारक को हरभरा करने के उद्धेश्य से सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम शुरूआत में हिंगलाज माता पूजन व आरती की गई और पूजन ताराचन्द राजपुरोहित ने करवाई। महाराजा दाहरसेन की मूति पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये। मुस्कान कोटवाणी ने वन्दे मात्रम करवाया और अन्त में सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया। मंच का संचालन आभा भारद्वाज व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। स्वागत भाषण कवंलप्रकाश किशनानी व आभार उप-महापौर सम्पत सांखला ने प्रकट किया।
समारोह में विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, समिति के नवीन सोगाणी, मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी, अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, साहित्यकार ढोलण राही, शोध पीठ की निर्देशक डाॅ. लक्षमी ठाकुर, तुलसी सोनी, डाॅ. एन.के. उपाध्याय,विनीत लोहिया, पार्षद मोहन लालवाणी, जी.डी. वृंदाणी, रमेश लखाणी, रमेश मेंघाणी, अनीष कपूर, के.जे.ज्ञानी, कमल पवंार, मनोज मेंघाणी, भगवान पुरसवाणी, नारायण सोनी, कैलाश लखवाणी, मोहन कोटवाणी, रमेश एच.लालवाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समन्यवयक,
मो. 9413135031

error: Content is protected !!