अजमेर 02 सितम्बर – पल्लीवाल दिगम्बर जैन मंदिर पाल बीचला, अजमेर में पयूर्षण पर्वराज के उपलक्ष में दस दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम आचार्य गुरूवर श्री विद्या सागर जी महाराज की षिष्या जबलपुर (म.प्र.) से पधारी ब्रहमचारणी बहन संगीता दीदी व नेहा दीदी के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।
नवकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती सरिता जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दस दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से मंगलाचरण (मंगलाष्टक), 7ः00 बजे श्रीजी का अभिषेक व 7ः15 बजे से विष्व शांति की कामना व समस्त जीवों के कल्याण हेतु ब्रहद् शांतिधारा ब्रहमचारणी बहन संगीता दीदी द्वारा सम्पन्न करवाई जायेगी। तत्पष्चात् संगीतमय नित्य नियम पूजा व दस लक्षण महामंडल विधान किया जायेगा। इसके साथ ही सांय 6ः40 बजे से सामूहिक आरती, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी पल्लीवाल दिगम्बर जैन मंदिर पाल बीचला में आयोजित किये जायेेगे।
(सरिता जैन)
अध्यक्षा
मो. 9530292776