भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक संगठनात्मक बैठक संपन्न

अजमेर 3 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक संगठनात्मक बैठक आज इन्डोर स्टेडियम में आयोजित की गई बैठक में जिला पदाधिकारी ,मोर्चा के अध्यक्ष, वर्तमान विधायक, निकाय अध्यक्ष उपस्थित रहे आज की बैठक मुख्य रूप से संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित की गई जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अजमेर शहर जिला चुनाव प्रभारी अशोक परनामी का मार्गदर्शन मिला परनामीने बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान की सराहना की और जिस प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा है उसके लिए जिले के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से आयोजित की गई है परनामी ने बताया कि आगामी 18 से 22 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष के चुनाव संपादित किए जाएंगे प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यों की समिति बनाई जाएगी इसी प्रकार बूथ अध्यक्षों के चुनाव होने के पश्चात 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य मंडल इकाई के चुनाव संपन्न होंगे तत्पश्चात जिला , प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव किये जायेंगे परनामी ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाया और हर समाज को हर तबके को संगठन से जोडा है उसी प्रकार हमारे चुनाव की प्रक्रिया भी सर्व स्पर्शी और सर्व सहमति से हो ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां किसी एक परिवार के व्यक्ति को ही महत्व नहीं दिया जाता पार्टी के कार्यकर्ता ही अपने नेतृत्व को तय करते हैं और हमारे चुनाव में भी हमारा यही प्रयास हो कि हम अधिक से अधिक सदस्यों को इस प्रणाली में जोड़ें और सर्व सहमति से चयन करें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान में अजमेर के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए सदस्य बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने भी सक्रिय सदस्य बनाए हैं अपनी नव सदस्यता सूची जल्द से जल्द जमा कराएं ताकि उसका सत्यापन होकर सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य की रसीद दी जा सके संगठनात्मक चुनाव पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी सितंबर अक्टूबर में होने वाले संगठन के चुनावों को सर्व सहमति से कराने के लिए अजमेर के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और सभी संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मति से हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा ।
संगठन चुनाव के सह प्रभारी और पूर्व मन्त्री राम किशोर मीणा ने बैठक में कहां की आज की बैठक में सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित हैं हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी निष्पक्ष और सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए ।
बैठक का संचालन महामंत्री आनंद सिंह राजावत ने किया तथा धन्यवाद महामंत्री जय किशन पारवानी ने ज्ञापित किया।

आज की बैठक में विधायक वासुदेव देवनानी ,अनिता भदेल ,महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,उपमहापौर संपत सांखला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री रमेश सोनी, डॉक्टर प्रियशील हाडा , प्रदेश मिडिया प्रभारि नीरज जैन, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा , सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा, रविंद्र जसोरिया ,रमेश शर्मा, घीसू लाल गढ़वाल , प्रचार मन्त्री सन्दीप गोयल ,संजीव नागर ,रंजन शर्मा ,सतीश बंसल , विकास सोनगरा, संपत भाटी, राजेश घाटे ,मोहन राजोरिया ,अशोक राठी, दीपक सिंह, प्रशांत यादव ,मुकेश मीणा ,शफीक खान, प्रेमलता बुगलिया, हेमेंद्र जैन, डॉक्टर अरविंद गिरिधर शर्मा, अनीश मोयल, हेमंत सुनारीवाल , संकेत वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता
बैठक के पश्चात परनामी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया जहां उन्होंने कहा कि वर्तमान राजस्थान सरकार पूरी तरह से प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकि है सरकार को आमजन के प्रति कोई लगाव नहीं बचा है। उन्होंने कहा सरकार का काम होता है लोगों के मन में विश्वास का भाव बनाए रखना परंतु इसके विपरीत गहलोत सरकार को लेकर आज प्रदेश की जनता में भय का वातावरण बना हुआ है और गत 8 माह में प्रदेश में अपराध बढें है प्रदेश के मुख्यमन्त्री स्वयं गृहमंत्री होते हुए भी इस प्रकार की घटनाओ को रोक पाने में नाकाम रहे है जिससे जनता का सरकार पर से विश्वास खत्म होता जा रहा है जिस प्रकार हर दिन कोई न कोई अपराध की घटना सामने आती है वह जनता को विचलित कर देती है और सरकार अपनी निष्क्रियता से अपराधियों को बढ़ावा देने का काम करती है उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की ऐसी स्थिति है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों में भी सामंजस्य और नियन्त्रण नहीं रख पा रहे हैं मन्त्रियों की आपसी कलह इतनी बढ गई है कि आपसी विवाद ना हो इसके चलते अशोक गहलोत केबिनेट की मिटिंग भी नहीं कर पा रहे ळें

सन्दीप गोयल
प्रचार मन्त्री
9352004484

error: Content is protected !!