17अजयमेरू बाल एकांकी समारोह

अजमेर ( ) ‘‘आप-हम’’ व ‘‘सपना’’संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 17वाँ अजयमेरू बाल एकांकी नाट्य समारोह सूचना केन्द्र के सभागार में बुधवार को प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिले की विभिन्न षिक्षण संस्थाऐं नाटकों का मंचन करेगी। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु मंगलवार को संस्था के वैषाली नगर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। संस्थान् सचिव श्रीमती सीमा भार्गव ने बताया कि समारोह में सर्वश्रेष्ठ नाटक को स्व. श्रीमती कमला देवी भारद्वाज एवं स्व. श्री जी.आर. भारद्धाज की स्मृति में चल वैजयन्ती प्रदान की जावेगी। द्वितीय नाटक को लाखन सिंह की ओर से उप चलवैजयन्ती प्रदान की जायेगी एवं विजेता को स्मृति चिन्ह व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जावेगें।
अमित भारद्धाज ने बताया कि समारोह मंे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा जिसमें नाट्यकला में नीरज कड़ेला, चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. हरबंस सिंह दुआ व डाॅ. विवेक माथुर एवं समाजसेवा के क्षेत्र विष्णु मंगल व लक्ष्मी नारायण मोदी सम्मानित होगें। समारोह में निर्णायक के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीमती मीना मुखर्जी हिन्दी फिल्मों व टी.वी. के बाल कलाकार समर्थ शांडिल्य एवं फिल्म व टीवी कलाकार नीरज कड़ेला उपस्थित रहेगें।
संस्था के विष्णु अवतार भार्गव ने बताया कि समारोह में सप्तक संस्था की ओर से प्रथम महर्षि भरतमुनि सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी लाखन सिंह को प्रदान किया जायेगा। समारोह के अंत में दर्शकों के लिए लक्की ड्राॅ रखा गया, जिसमें एम.पी.नानकराम की ओर से प्रथम पुरस्कार पोपस्टार साईकिल एवं अन्य उपहार कुबेरा कलेक्षन एवं योर चाॅइस की ओर प्रदान किये जायेगे। समारोह में प्रवेश निःशुल्क होगा।
संस्था कार्यालय की बैठक में नरेन्द्र भारद्धाज, नवीन सोगानी, श्रीमति अरूणा माथुर, विकल्प सिंह, डाॅ. मोहित चतुर्वेदी, आषु गुप्ता, तेज सिंह, सीमा भार्गव, विष्णु भार्गव, हरिष बेरी आदि उपस्थित थे।

श्रीमती सीमा
सचिव

error: Content is protected !!