अजमेर 4 सितम्बर। विशेष सत्र न्यायालय -(धन शोधन निवारण) जयपुर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 43 फिक्सड डिपोजिट रसीद जिनका अंकित मूल्य 52.20 करोड़ है, को बोर्ड को सुपुर्द करने के निर्देश दिये है। इन फिक्सड डिपोजिट रसीद का वर्तमान मूल्य लगभग 70 करोड़ रूपये है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया था कि बोर्ड के वित्तीय प्रबन्धन के लिए उक्त समस्त जब्तशुदा फिक्सड डिपोजिट की आवश्यकता है। बोर्ड के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के भी तर्क सुनने के पश्चात् यह एफ.डी.आर. बोर्ड को सौंपने का निर्णय दिया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.03.2013 को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने बोर्ड के तत्कालीन वित्तीय सलाहकार के पंचशील नगर, अजमेर स्थित निवास से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कोष की उक्त 43 एफ.डी.आर. बरामद की थी। बोर्ड ने इन एफ.डी.आर. को न्यायालय से रिलीज करने के संबंध में न्यायालय के समक्ष 27 अगस्त, 2015 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
उप निदेषक (जनसम्पर्क)