प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 19 सितंबर को अजमेर में

भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय है सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक 19 सितंबर को दोपहर 2ः00 बजे स्वामी कॉन्पलेक्स में आयोजित की जाएगी जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया, महामंत्री बीरम देव सिंह, राजेंद्र राठौड़ , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8ः30 बजे प्रदेश अध्यक्ष जयपुर से रवाना होंगे जहां मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार अजमेर आगमन पर कल दोपहर 1ः00 बजे घूघरा घाटी पर युवा मोर्चा , उसके पश्चात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर बजरंग मंडल ,कोर्ट परिसर के बाहर विधि प्रकोष्ठ ,अंबेडकर सर्किल पर झलकारी बाई मंडल व एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा , ज्योतिबा फुले चौराहे पर आदर्श मंडल, ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा सावित्री चौराहे पर दाहरसेन मंडल आर्य मंडल , बजरंग गढ़ चौराहे पर पृथ्वीराज मंडल व अल्पसंख्यक मोर्चा तथा पंडित दीनदयाल उद्यान पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला और महिला मोर्चा स्वागत करेंगे ।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!