अजमेर ! प्यारा सजा तेरा दरबार भवानी….. महाकाल मित्र मंडल द्वारा गौतम नगर टेकरी पर नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया !
विशाल जागरण में विख्यात भजन गायक पन्नालाल ने प्यारा सजा तेरा दरबार भवानी,चलो बुलावा आया है ,मेरी बिगड़ी बना दे भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया! बेबी दिव्या ने कीर्तन की है रात,तेरे भरोसे माता, मेरी बिगड़ी बना दे गाकर दर्शकों को देर रात्रि बांधे रखा एवं झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
जागरण में मां भगवती का विशाल दरबार सजाया गया एवं माता की ज्योति प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ जागरण में माता की भेटें प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर मुरली मनोहर एंड पार्टी द्वारा कृष्ण सुदामा शिव तांडव साईं बाबा काली माता एवं राम दरबार की नई नयनाभिराम झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विशाल जागरण में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल थे एव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान रश्मि हिंगोरानी राजीव गुप्ता विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेंद्र कुमार परिहार एवं सौरभ यादव ने विशिष्ट अतिथि की हैसियत से शिरकत की !
इस अवसर पर नरेश धनवारिया ललित कुमार लालू अनिल धनवारिया मनीष शुभम गुलशन कुमार शोरूम साहिल अंशु कृष्णा तेजावत मुकेश टांक पवन मेहरा सोनू मेहरा रवि कुमार राहुल मेहरा आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला तेजावत ने किया।