भगवान राम की शोभायात्रा का स्वागत

अजमेर 8 अक्टूबर नगर निगम अजमेर द्वारा निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा दशहरा जुलूस का शाखा सभा की ओर से हाथीभाटा चौराहे पर पुष्प वर्षा कर के भव्य स्वागत किया गया।
शाखा सभा सचिव शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताएं कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माथुर वैश्य शाखा सभा की ओर से नगर निगम के दशहरे जुलूस का शीतल जल पुष्प वर्षा व राम झांकी की शाखा सभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुलाब चंद गुप्ता की ओर से महाआरती की गई उसके उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अजय , प्रवीण, नीरज , सत्येंद्र, निखिल,संजय मंगल,मनोज मंगल, राजेंद्र पवार, गिरीश कुमार, धनराज ,लता , रंजन ,रेखा संगीता ,ज्योति ,निहारिका ,प्रमिला, माया देवी ,सुनीता ,आशा देवी ,हेमंत बिना,आदि ने आरती व स्वागत में भाग लिया।

error: Content is protected !!