देवनानी ने कहा कि अपने आलाकमान को खुश कर नम्बर बढाने के चक्कर में गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने व देश की अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाकर आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा जो रेली निकाली गई वो मात्र जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 1 वर्ष के शासन में प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। बेरोजगारों को ना तो नोकरी मिल रही है और ना ही कोई भत्ता। कानून व्यवस्था सब जगह चैपट है। पूरे प्रदेश की सड़के उखड़ी पड़ी है। पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। राज्य कर्मचारी महंगाई भत्ते के लिए तरस रहे है। इसप्रकार प्रदेश की बदहाल हालत से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस द्वारा यह रेली आयोजित की गई।