देवनानी के बयानों की कडी निंदा

अजमेर । अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल ललित भटनागर अशोक बिंदल महेश चौहान आरिफ हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल एवं डॉ संजय पुरोहित ने पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है !
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि आज पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने *देश की चिंता छोड़ प्रदेश के विकास पर ध्यान दें कांग्रेस सरकार* के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों के कारण देश में आर्थिक विकास दर गिर रही है और अर्थव्यवस्था मंदी की ओर जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाना केंद्र सरकार की एक घटिया सोच एवं षड्यंत्र पूर्वक राजनीति है। जोकि निंदनीय कदम है। गांधी परिवार के बलिदान एवं शहादत को देखते हुए केंद्र सरकार को यह निंदनीय कदम उठाने से पूर्व सोचना चाहिए।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी केंद्र की भाजपा सरकार देश में धारा 370 राम मंदिर राष्ट्रवाद के गीत गाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है जबकि देश में महंगाई बेरोजगारी एवं भुखमरी बढ़ रही है, देश में हर तबका केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर प्रवास के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गलत बयानबाजी की थी जबकि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सामुदायिक भवन एवं संस्कृत कॉलेज का निर्माण किया गया था उसका हाल ही में राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बिना किसी राजनीतिक द्वेषता के जनकल्याण के लिए लोकार्पण कर सुखद सन्देश दिया था,वहीं दूसरी ओर गहलोत सरकार के शासनकाल में 2012-13 में माकड़वाली रोड पर करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर निर्माणाधीन सब्जी मंडी का भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लोकार्पण नहीं किया गया था जोकि निंदनीय हैं।

error: Content is protected !!